Accident Viral Video: हर किसी ने अपने जिंदगी में कई तरह के एक्सीडेंट होते हुए देखे होंगे लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसका वीडियो देखकर आप हैरान हो जाएंगे कि ये हुआ कैसे। दो लड़कियों के एक्सीडेंट का वीडियो जो कोई भी देख रहा है हंसने के खुद को नहीं रोक पा रहा है। वीडियो को देखने के बाद सबसे पहले आपके मन में जो सवाल खड़ा होगा कि ये एक्सीडेंट हुआ कैसे होगा। तो चलिए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा खास क्या है।
सोचिए यह एक्सीडेंट कैसे हुआ होगा
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) March 13, 2024
वो स्त्री है
वो कुछ भी कर सकती है 😁😁 pic.twitter.com/w4AgIMuIsF
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर की छत पर स्कूटी अटकी हुई है और दो लड़कियां स्कूटी पर बैठी हुई हैं। घर की छत पूरी तरह से टूट चुकी है। एक आदमी घर की छत पर चढ़कर दोनों को बचाने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। देखने पर पता चलता है कि दोनों लड़किया हादसे के बाद सुरक्षित है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल खड़ा हो रहा है कि ये एक्सीडेंट हुआ कैसे होगा। लड़कियों के एक्सीडेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते ही रहते हैं लेकिन इस बार का वायरल हो रहा वीडियो सचमुच हैरान करने वाला है।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस वीडियो को @jpsin1 नाम के पेज सेशेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख 80 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। शेयर की गई वीडियो के साथ यबजर ने कैप्शन लिखा है ‘सोचिए यह एक्सीडेंट कैसे हुआ होगा, वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है’। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा रास्ते मे घर बनाओगे तो और होगा क्या. इसमें इनकी कोई गलती नही है, जिसका घर है उसे गिरफ्तार किया जाए। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया ओ पापा की परी उड़ कर कहां पहुंची।
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।
Rudraprayag Bus Accident: लोगों से भरी बस Alaknanda River में गिरी ...
Delhi Swimming Pool Accident : दिल्ली में स्वीमिंग पूल में दर्दनाक हादसा, बुझ ...
Manali Zipline Accident Video: Nagpur की बच्ची ज़िपलाइन की रस्सी टूटने की वजह ...
Bridge Collapses Near Pune : इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की ...