UP News : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिला विंग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासन में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो वे महिलाओं को ₹3000 प्रति माह की आर्थिक सहायता देंगे। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…