Bada Mangal 2024 Date: हिंदी कैलेंडर का तीसरा महीना ज्येष्ठ माह का होता है। यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में आने वाले मंगलवारों को बड़ा मंगलवार या बुढ़वा मंगलवार कहा जाता है। इस महीने के मंगलवार को भगवान हनुमान और भगवान राम की पूजा की जाती है। इस दिन उपवास भी रखा जाता है कहा जाता है कि इस दिन बजरंगबली अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में कब पड़ेगा बड़ा मंगलवार और इसका धार्मिक महत्व।
साल 2024 में बड़ा मंगल
- ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार के दिन बड़ा मंगल मनाया जाता है।
- माह में चार मंगलवार होते हैं।
- इसलिए ज्येष्ठ माह में भी चार बड़ा मंगल आने वाले हैं। ?
- इस दिन बजरंगबली की पूजा की जाती है।
- हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की पूजा होती है।
- यही कारण है कि इसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं।
बड़ा मंगल 2024 की तिथि
- पहला बड़ा मंगल- 28 मई 2024
- दूसरा बड़ा मंगल- 4 जून 2024
- तीसरा बड़ा मंगल- 11 जून 2024
- चौथा बड़ा मंगल- 18 जून 2024
बड़ा मंगलवार का महत्व
बड़ा मंगल ज्येष्ठ माह में पढ़ने वाले मंगलवार को कहते हैं। इस दिन बजरंगबली के वृद्ध स्वरूप की पूजा होती है। इसलिए इसे बुढ़वा मंगल नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान राम की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि यह मंगल इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि त्रेता युग में ज्येष्ठ माह को मंगल के दिन ही श्री राम और भगवान हनुमान का मिलन हुआ था। इसके अलावा इसकी एक कथा महाभारत काल से भी जुड़ी है कहा जाता है कि भीम को अपनी शक्तियों पर अधिक घमंड हो गया था। इस घमंड को दूर करने के लिए बजरंगबली ने मंगलवार को बूढ़े बंदर का रूप धारण कर भीम को हराया था। इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। भंडरा किया जाता है।