Bank Holidays in July 2025 : आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया है, और इस महीने भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम है जैसे पैसे जमा करना, पासबुक अपडेट कराना, या केवाईसी (KYC) अपडेट करना, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। हर महीने की तरह, जुलाई 2025 में भी कई बैंक अवकाश होंगे, और विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में, बैंक जाने से पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर देख लें। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और उस दिन बैंक बंद हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हम आपके साथ जुलाई 2025 की बैंक छुट्टियों (Bank Holiday July 2025) की पूरी लिस्ट साझा कर रहे हैं। अपनी योजना बनाने के लिए इस लिस्ट को ध्यान से देख लें।
भारतीय रिजर्व बैंक की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, जुलाई महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में वीकेंड (शनिवार और रविवार) के अवकाश भी शामिल हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर राज्य में छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग होती है। इसलिए, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आपके शहर में बैंक किस दिन बंद रहेगा। अपनी बैंकिंग योजनाओं को उसी के अनुसार बनाएं ताकि आपको कोई असुविधा न हो।
तारीख |
दिन |
छुट्टी का कारण |
राज्य / क्षेत्र जहाँ बैंक बंद रहेंगे |
3 जुलाई |
बुधवार |
खर्ची पूजा |
त्रिपुरा |
5 जुलाई |
शुक्रवार |
गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन |
जम्मू, श्रीनगर |
6 जुलाई |
रविवार |
साप्ताहिक अवकाश |
देशभर में |
12 जुलाई |
शनिवार |
महीने का दूसरा शनिवार |
देशभर में |
13 जुलाई |
रविवार |
साप्ताहिक अवकाश |
देशभर में |
14 जुलाई |
सोमवार |
बेह दीनखलाम |
मेघालय |
16 जुलाई |
बुधवार |
हरेला |
उत्तराखंड |
17 जुलाई |
गुरुवार |
यू तिरोत की पुण्यतिथि |
मेघालय |
19 जुलाई |
शनिवार |
केर पूजा |
त्रिपुरा |
20 जुलाई |
रविवार |
साप्ताहिक अवकाश |
देशभर में |
26 जुलाई |
शनिवार |
महीने का चौथा शनिवार |
देशभर में |
27 जुलाई |
रविवार |
साप्ताहिक अवकाश |
देशभर में |
28 जुलाई |
सोमवार |
द्रुक्पा त्शे-जी |
सिक्किम |