Bihar Election 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक बयानबाजियां चल रही हैं। इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को 20 वर्षों का समय दिया है और हमें सिर्फ 20 महीने का समय दे दें। हम 5 साल भी नहीं सिर्फ 20 महीने मांग रहे हैं।’’ तेजस्वी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने इनको और इनके परिवार को 15 साल दिया था। इन पंद्रह सालों में इन्होंने बिहार को बर्बाद करने का काम किया है। आज भी जो बिहार छोड़ कर गये थे उनको अभी तक वो जंगलराज याद हैं। नब्बे के दशक में इन्होंने जो किया उसकी याद लोगों को है और जो बिहार का विकास नहीं हो पाया इसका जिम्मेदार आरजेडी ही है।’’