Coronavirus Update : देश में फिर एक बार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 5,335 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित कई बड़े राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। डेली पॉजिटिविटी रेट 3.32 प्रतिशत है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद देश में एक्टिव केस 25 हजार के पार चले गए हैं। देश में इस समय एक्टिव केस 25,587 है।
सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिती केरल में बनी हुई हैं जहां कोरोना के 8000 से अधिक एक्टिव केस हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में हॉस्पिटलाइजेशन में भी इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक्सपर्ट्स लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने की सलाह दे रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट 26% के पार दर्ज की गई है। बीते 24 में दिल्ली में 509 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video….