Coronavirus Cases In India : देश में फिर एक बार कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। कई राज्यों में फिर एक बार पहले जैसे हालातों की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 550 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। यहां मुंबई में ही अकेले 172 मामले सामने आए हैं। वहीं देश की राजधानी का बात करें तो, दिल्ली में बीते दिन 429 मामले सामने आए हैं। एक दिन में पॉजिटिविटी रेट 14 प्रतिशत से 16.09 प्रतिशत हो गया है।
हरियाणा की बात करें तो, यहां कोरोना के मामलों के साथ पॉजिटिविटी रेट 4 प्रतिशत तक पहुंच गया है। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज पहले ही स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए कह चुके हैं। आज स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई। शनिवार शाम को राज्य की तरफ से जारी हुए कोविड-19 बुलेटिन में 579 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। वहीं, तमिलनाडु सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 1 अप्रैल से राज्य भर के सभी सरकारी अस्पतालों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…