दिल्ली एनसीआर और महाराष्ट्र में कोविड 19 का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यहां पर आंकड़ों में वृद्धि देखी जा रही है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना वायरल से 416 नए मामले सामने आए हैं। ये आंकड़ों सात महीनों में सबसे ज्यादा हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,994 नए मामलों का आंकड़ा जारी किया। अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 16,354 हो गई हैं। साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों की खबरें भी सामने आ रही है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक भी की थी जिसमें उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और अन्य जगहों पर क्या क्या कदम उठाने चाहिए उसकी समीक्षा भी की। साथ ही अस्पतालों में कोविड की क्या तैयारियां है इस पर भी महाराष्ट्र और दिल्ली सरकार की नज़र बनी हुई है।