Coronavirus Update : देश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 12,591 मामले सामने आए हैं। पिछले आठ महीने में ये सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस अब 65 हजार के पार हो गए हैं। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री फिलहाल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटाइन में हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…