राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी ऐसी महिला राष्ट्रपति हैं जिन्होंने उड़ान भरी। इनसे पहले भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी 2009 में आसमान में उड़ान भरी थी।
राष्ट्रपति मुर्मू 6 से 8 अप्रैल तक असम के दौरे पर हैं। खबरों की मानें तो राष्ट्रपति मुर्मू गुवाहाटी में गौहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने के कार्यक्रम में मौजूद थी साथ ही उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन भी किया। लड़ाकू विमान में जाने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने एक एंटी-ग्रेविटी सूट पहना। उनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। वह युद्धक विमान में उड़ान भरने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं | आपको बता दें कि इनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल और रामनाथ कोविंद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुके हैं |