Eid Minimal Mehndi Design: ईद पर महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। आजकल मिनिमल मेंहदी डिजाइन काफी पसंद आ रहा है। यह ऑफिस या कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह डिजाइन अच्छे लगते हैं जो हाथों को बहुत सुंदर लुक देते हैं। यह डिजाइन न सिर्फ ईद बल्कि हर ऑकेजन पर लगाया जा सकता है। आप बैकहैंड और अंगूलियों पर यह डिजाइन लगा सकते हैं और हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी प्रचलित है। इसे त्योहारों और शादियों में लगाई जाती है। आप ईद के दिन हल्की अरेबिक डिजाइन की बेल उल्टे हाथ पर लगा सकते हैं।
जालीदार मेहंदी डिजाइन
जालीदार मेहंदी डिजाइन आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। यह हल्का डिजाइन होता है जिसे आप उल्टे हाथ या अपने हाथों की अंगुलियों पर लगा सकते हैं। यह हाथों को बहुत खूबसूरत लगता है।
ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन
ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन भी आप ईद के दिन अपने हाथों पर लगा सकते हैं। यह ब्रेसलेट या चूड़ी के डिजाइन में लगाई जा सकती हैं इसके अलावा भी इसके काफी सुंदर डिजाइन होते हैं जिन्हे आप अपने हाथ पर लगा सकते हैं।
सरल लाइन्स मेहंदी डिजाइन
ईद के दिन आप सरल लाइन्स के डिजाइन बना सकते हैं। इसे उंगलियों पर सरल और पतली लाइन्स बनाई जाती हैं जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगती हैं।
फूल और पत्तियों का मेहंदी डिजाइन
फूल और पत्तियां का मेहंदी डिजाइन भी आप अपने हाथों पर लगा सकती हैं। यह एक सुंदर और मिनिमल लुक देता है।
डॉट्स मेहंदी डिजाइन
डॉट्स मेहंदी डिजाइन भी काफी पसंद किया जाता है। आप उंगलियों पर डॉट्स के साथ लाइन्स भी बना सकती हैं जो हाथों को नोखा और आकर्षक लुक देगा।
बेल मेहंदी डिजाइन
बेल मेहंदी डिजाइन हाथ के पीछे की लगा सकते हैं। यह एक सरल बेल है जो आसानी से बन जाती है और हाथों पर बहुत सुंदर लगती है।