Himachal Cloudburst News : हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की दस्तक के बाद से अब तक भारी नुकसान हुआ है। बीते सात दिनों में 15 लोगों की जान जा चुकी है। धर्मशाला के खनियारा की मनूनी खड्ड में आई बाढ़ से छह लोगों की मौत हुई, जबकि कांगड़ा की खड्डों में डूबने से दो, शाहपुर के ढडम्ब में बिजली गिरने से एक और मंडी, शिमला व चंबा में एक-एक व्यक्ति की जान गई। बिलासपुर में सांप के काटने से एक और ऊना में दो लोग डूबने से मारे गए। इस दौरान 14 मकानों और सात दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश को अब तक 29.16 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video….