International Day of Yoga 2025 : आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। नियमित रुप से योग करना चाहिए। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी योग बेहद जरुरी है। लेकिन महिलाओं को योग करने का समय नहीं मिलता। आज के तेज़ रफ्तार जीवन में वर्किंग वूमेन घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियां निभाते हुए खुद के बारे में भूल ही जाती हैं। लेकिन महिलाओं का स्वास्थ्य बहुत जरुरी है। यदि एक महिला मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगी तो पूरा घर स्वस्थ रहेगा। इसलिए महिलाएं रोज अपने लिए थोड़ा समय निकालकर योग कर सकती हैं और आसान योगासन से खुद को स्वस्थ्य बना सकती हैं।
ताड़ासन
ताड़ासन बहुत आसान योगासन हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हों। उसके बाद दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और शरीर को एकदम सीधा रखें। शरीर को तानें और अपना शरीर ऊपर की ओर खींचे। इस आसान ने रीढ़ सीधी होती है। शरीर में खिंचाव आता है और शरीर लचीला बना रहता है साथ ही इस आसान से एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।
भुजंगासन
भुजंगासन भी बेहद आसान है। सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों से शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं और देर ही स्थिति में रहें। इस आसन से रीढ़ मजबूत होती है साथ ही पीठ दर्द में आराम मिलता है और मानसिक तनाव दूर होता है।
वज्रासन
महिलाएं रोज वज्रासन भी कर सकती हैं। यह महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके लिए पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। इसके बाद एड़ियों पर शरीर का भार रखें और थोड़ी देर ऐसे ही बैठें रहें। इससे कमर दर्द में राहत मिलती है, इस आसान में आप ध्यान भी लगा सकते हैं और इससे पाचन में सुधार होता है।
बालासन
बालासन करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। इसके बाद जमीन की तरफ इतना झुकें की माथा जमीन को छू ले। यह शरीर में आराम देता है और तनाव कम करता है। महिलाओं के लिए यह बहुत आसान और लाभदायक आसन है।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम
अनुलोम-विलोम प्राणायाम बेहद आसान है। इसे आप कहीं भी बैठ कर सकते हैं। इसे करने के लिए एक नासिका से सांस लें और दूसरी से छोड़ें इस प्रक्रिया को बार-बार दोराएं और नासिका बदलते रहें। इससे एकाग्रता बढ़ती है, थकान कम होती है और मानसिक शांति मिलती है।