International Day of Yoga 2025 : योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जहां योग तो सिखाया ही जाता है साथ ही योग के महत्व हो दूसरों तक पहुंचाया जाता है। नियमित रुप से योगा करने से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य ठीक होता है। इस साल योग दिवस ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम के साथ मनाया जा रहा है। योगा डे पर पढ़ें कोट्स और स्लोगन।
International Day of Yoga Quotes (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कोट्स)
योग मन की चंचलता को स्थिर करने की कला है। - पतंजलि
जब तक आप अपने शरीर की देखभाल नहीं करते, तब तक आप आत्मा की खोज नहीं कर सकते। - स्वामी विवेकानंद
योग हमें वह ठीक करना सिखाता है जिसे सहने की आवश्यकता नहीं है और वह सहना सिखाता है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता। - बी. के. एस. अयंगर
योग शांति की ओर पहला कदम है। - श्री श्री रविशंकर
योग का अभ्यास हमें आत्मा की शांति और शरीर की शक्ति देता है। - सद्गुरु
ध्यान और योग जीवन को समझने, आत्मा से जुड़ने और सच्ची शांति पाने के सबसे प्रभावशाली मार्ग हैं। - ओशो
योग वह प्रकाश है, जो एक बार जलने पर कभी बुझता नहीं। - बी. के. एस. अयंगर
शरीर स्वस्थ हो, मन शांत हो, यही योग का उद्देश्य है। - रामदेव बाबा
योग जीवन जीने की एक कला है, केवल आसनों का अभ्यास नहीं। - परमहंस योगानंद
योग एक धर्म नहीं है। योग शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान है।
सभी बीमारियों का उपचार योग और स्वस्थ जीवन शैली में निहित है
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्लोगन (International Day of Yoga Slogan)
जो योग करता है वह रोग मुक्त रहता है।
नहीं होती है उनको बीमारी, जो योग करने की करते समझदारी
योग दिवस खास बनाये, योग करने की आदत बनाये
योग का नियमित अभ्यास कराये, जीवन को खुशहाल और स्वस्थ बनाये।
हर रोग को अब तोडना है, योग से नाता जोड़ना है।
जो करेगे योग, नही छुएं उन्हें फिर कोई रोग।
योग दिवस मनाना है योग के जरिये रोगों को दूर भगाना है
जिसने योग अपनाया। रोग को हमेशा के लिए दूर भगाया।