Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच की जंग लगातार दसवें दिन भी जारी है, इसी के साथ साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है। लगातार जारी इस भीषण युद्ध में अब तक सेना के 286 जवान और 51 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार हमले में दो भारतीय मूल की इजरायली महिला सैनिक भी शहीद हुई हैं। दोनों महिला सैनिक 7 अक्टूबर को हुई घटना के समय दक्षिणी इजरायल में मौजूद थीं।
इजरायल और हमास के बीच की इस जंग में दो भारतीय मूल की इजरायली महिला सैनिकों के शहीद होने की खबर भी सामने आई है। दोनों महिला सैनिकों के नाम 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट ऑर मोसेस और बॉर्डर पुलिस इंस्पेक्टर किम डोकरकर है। बताया जा रहा है दोनों महिला अधिकारियों की मौत गाजा से आए हमास के आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ के दौरान हुई। आपको बता दें इजरायली सेना के साथ-साथ इजरायल के भारतीय समुदाय ने इस बात को कंफर्म किया है।