IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट बल्ले से कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए, वे सिर्फ 28 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। यह 10वीं बार था जब बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में रूट को आउट किया। हालांकि, अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान रूट ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वह इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं।
जो रूट ने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान एक नया इतिहास रच दिया है। वह अब इंग्लैंड में भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जिससे उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में अपना आखिरी टेस्ट मैच 2011 में खेला था। उन्होंने अपने करियर में इंग्लैंड में 17 मैचों की 30 पारियों में कुल 1575 रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक और 8 अर्धशतक शामिल थे। जो रूट ने इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए केवल 2 रनों की आवश्यकता थी, और उन्होंने आसानी से इस आंकड़े को पार कर लिया। अब इंग्लैंड में भारत के खिलाफ रूट के नाम 1602 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस दौरान 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए।
बल्लेबाज |
टीम |
रन |
जो रूट |
इंग्लैंड |
1589 |
सचिन तेंदुलकर |
भारत |
1575 |
राहुल द्रविड़ |
भारत |
1376 |
एलेस्टेयर कुक |
इंग्लैंड |
1196 |
सुनील गावस्कर |
भारत |
1152 |
लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के लिए वापसी की उम्मीद है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, आज हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे गेंद को स्विंग मिलने में मदद मिलेगी। कल इसी तरह के मौसम के कारण भारत के विकेट्स लगातार गिरे थे। वर्तमान में इंग्लैंड का स्कोर 209/3 है और वे भारत से अभी भी 262 रन पीछे हैं। ओली पोप (100*) और हैरी ब्रूक (0*) तीसरे दिन की शुरुआत करेंगे। भारतीय गेंदबाज इस अनुकूल परिस्थिति का फायदा उठाना चाहेंगे।
Prostate Cancer से जूझ रहे पूर्व राष्ट्रपति Joe Biden, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा ...
World News: US Proposes Ban on Pakistani Army Chief For Human Rights Violation, Pakistan Reacts ...
Muslims को लेकर America की Biden सरकार ने लिया बड़ा फैसला, व्हाइट हाउस ...
Eng vs NZ : जो रूट ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ...