Khatron Ke Khiladi 11 Elimination:
टेलीविजन का एडवेंचर्स रियलिटी शो Khatron Ke Khatron Ke Khiladi Season 11 से रैपर आस्था गिल शो से बाहर हो गई हैं। आस्था के इस तरह से बाहर होने से शो के होस्ट रोहित भी निराश हो गए हैं। बीते एपिसोड में दोनों ही टीमों के बीच में मुकाबला हुआ था। शो से एक हार्ड वर्किंग कंटेस्टेंट बाहर हो गई हैं। शो के अंत में रोहित शेट्टी बोले कि ‘श्वेता के गलत फैसले की वजह से आज आस्था गिल को शो से बाहर जाना पड़ा।’
Behas behas mein competition koyi nahi bhoola.. #KKK11 pic.twitter.com/djBZbUXsY4
— ColorsTV (@ColorsTV) August 8, 2021
दरअसल हुआ ये कि आस्था गिल को स्विमिंग करनी नहीं आई। इसीलिए एलिमिनेशन के टास्क के लिए श्वेता तिवारी को जब कहा गया कि वो दो नाम लें तो उन्होंने अभिनव शुक्ला और आस्था गिल का नाम लिया था। एलिमिनेशन टास्क में इन दोनों को अंडर वॉटर स्टंट का चैलेंज दिया गया था। पानी के अंदर जाकर उन्हें जलेबी खानी थी। लेकिन यह पानी में मौजूद मगरमच्छ के बीच में करना था। अभिनव ने यह टास्क पूरा कर तो लिया था लेकिन उनकी पार्टनर आस्था को स्विमिंग नहीं आने की वजह से टास्क को बीच में ही छोड़ना पड़ा।
अभिनव शुक्ला ने 2 बार पानी से बाहर निकलने के बाद भी पूरा किया टास्क। आस्था गिल की जब बारी आई तो उन्होंने पानी ने नीचे जाकर जलेबी को खाने की कोशिश करना बहुत ही मुश्किल था, नामुमकिन था। शो के होस्ट रोहित ने भी उन्हें गाइड करने की काफी कोशिश की लेकिन पानी के भीतर सांस लेना आस्था के लिए काफी मुश्किल था।