Vijay Devarakonda New Movie : साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में विजय एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। हालांकि, अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ये फिल्म हिंदी में ‘किंगडम’ नाम से नहीं, बल्कि किसी दूसरे नाम से रिलीज होगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान किया है। आइए जानते हैं किस हिंदी में ये फिल्म कि नाम से रिलीज होने जा रही है।
View this post on Instagram
‘किंगडम’ एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसे गौतम तिन्नानुरी की निर्देशन में बनाया गया है। इस फिल्म में विजय, सूरी के किरदार में नजर आएंगे। हिंदी में इस फिल्म का नाम बदल दिया गया है। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में ‘किंगडम’ के नाम से नहीं बल्कि ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज होगी। सिर्फ फैंस को ही नहीं, बल्कि विजय को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं। ऐसे में इस फिल्म से वो एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
पिछले दिनों ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। फिल्म के हिंदी टीजर में रणबीर कपूर की आवाज सुनने को मिली है, जो की शानदार है। उन्होंने फिल्म के हिंदी टीजर में वॉइस ओवर दिया है। विजय के साथ इस फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म पहले 30 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पहलगाम अटैक के चलते इसे बदलकर 4 जुलई कर दिया गया था। लेकिन दोबार इसे बदल दिया गया और अब यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिंदी में यह फिल्म ‘साम्राज्य’ नाम से रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अन्य भाषओं में इस फिल्म का टाइटल ‘किंगडम’ ही रखा गया है। फिल्म में विजय जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं।