Mumbai Rain : मुंबई में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों तक शहर के कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए IMD ने मुंबई के लिए रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं, जो संभावित खतरे की ओर इशारा करते हैं। लगातार हो रही इस मूसलाधार बारिश के चलते मायानगरी का जनजीवन थम-सा गया है। मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं भी ठप पड़ चुकी हैं, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…