Rajyasabha : राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है। सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सी. सदानंदन मास्टर, भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और प्रख्यात इतिहासकार एवं शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन अब राज्यसभा जाएंगे। इन सभी में से उज्ज्वल देवराव निकम देश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में विशेष सरकारी वकील हैं। उन्होंने 26/11 आतंकी हमलों के आरोपी अजमल कसाब के मुकदमे में सरकार का पक्ष रखा था। इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...