Shani Dev Upay : साल 2025 काफी उथल-पुथल चल रहा है। कई देश में जंग पिछले कई सालों से चल रही है। कहीं भूकंप तो कहीं सूखा पड़ रहा है। ट्रेन एक्सीडेंट से लेकर हवाई दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन सभी घटनाओं के बारे में सुनकर मानसिक रूप से परेशानी होती है। ऐसे में बहुत लोगों को महसूस होता है कि कहीं यह शनि के प्रकोप के कारण तो नहीं हो रहा है। ऐसे मानसिक शांति पाने के लिए और ऐसी आपदाओं से बचने के लिए आप कुछ खास उपाय कर सकते हैं। जिससे शनि देव की कृपा आप पर बनी रहे। शनि देव को कर्म फल दाता कहा जाता है। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। आप कुछ खास उपाय करके साढ़ेमसाती और ढैय्या से मुक्ति पा सकते हैं। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए और आशीर्वाद पाने के लिए आप कुछ खास उपाय कर सकते हैं।
दान करें - जरुरतमंदों को दान करने से शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं। इससे आपके जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान होगा और शनिदेव का आशीर्वाद बना रहेगा।
शनि मंत्रों का जाप - शनि देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे शनि देव की कृपा बनी रहती है।
शनि यंत्र - अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो उनका शनि यंत्र घर में रखें और उसकी रोज पूजा करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और घर में सुख-सौभाग्य बरसाते हैं।
शनि चालीसा - शनि पीड़ा से बचने के लिए शनि चालीसा का पाठ पढ़ें। शनि चालीसा की पुस्तक घर में रखें। शनि चालीस का पाठ सूर्यास्त होने के बाद पढ़ें।
शमी का पेड़ - शमी के पेड़ को बहुत शुभ माना जाता है। शमी के पेड़ में साक्षात शनिदेव का वास होता है। प्रत्येक शनिवार शमी के पेड़ की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
हनुमान प्रतिमा - घर में हनुमान प्रतिमा होने से भारी से भारी शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए हमेशा हनुमान प्रतिमा की पूजा करें इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।
शिव प्रतिमा - शिव प्रतिमा भी हमेशा घर में रखें और पूजा करें। इससे जीवन में आ रहे कष्टों का नाश होता है। भगवान शिव को शनिदेव अपना गुरु मानते हैं।
नीलम रत्न - नीलम रत्न को शनि देव का सबसे प्रिय रत्न माना जाता है। इस रत्न को घर में रखकर धूप-दीप दिखाना चाहिए। इससे आपके जीवन में शुभ प्रभाव पढ़ता है।
पीपल का पेड़ - शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और दीप जलाएं।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।