IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने शुरुआती दो मैचों की चार पारियों में कुल 585 रन बनाकर विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार, 11 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में गिल ने जैसे ही 9 रन बनाए, उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। शुभमन गिल ने विराट कोहली के उस रिकॉर्ड को ध्वस्त किया, जिसमें कोहली ने इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाए थे। कोहली ने 2018 के इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों में कुल 593 रन बनाए थे, लेकिन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ नौ रन बनाकर ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुभमन गिल की पारी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और वे 16 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, अपनी इस छोटी सी पारी में जैसे ही उन्होंने 9 रन बनाए, उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ, शुभमन गिल इंग्लैंड की धरती पर किसी टेस्ट सीरीज में 600 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस सीरीज में गिल अब तक कुल 601 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 269 रन रहा है। भारतीय कप्तानों द्वारा इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में अब गिल पहले स्थान पर आ गए हैं। उनके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन 426 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि सौरव गांगुली 351 रनों के साथ चौथे और महेंद्र सिंह धोनी 349 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
कप्तान |
साल |
खेले गए टेस्ट मैच |
कुल रन |
शुभमन गिल |
2025 |
3* |
601* |
विराट कोहली |
2018 |
5 |
593 |
मोहम्मद अजहरुद्दीन |
1990 |
3 |
426 |
सौरव गांगुली |
2002 |
4 |
351 |
महेंद्र सिंह धोनी |
2014 |
5 |
349 |
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है। उन्होंने 2024 में भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए दो दोहरे शतकों की मदद से पांच मैचों में कुल 712 रन बनाए थे। जिस जबरदस्त फ़ॉर्म में शुभमन गिल इस समय चल रहे हैं, उसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि वह जल्द ही इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।
खिलाड़ी |
साल |
कुल रन |
यशस्वी जायसवाल |
2024 |
712 |
विराट कोहली |
2016 |
655 |
राहुल द्रविड़ |
2002 |
602 |
शुभमन गिल |
2025 |
601 |
विराट कोहली |
2018 |
593 |