Morning Summer Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता करना बहुत ज़रुरी और अहम् होता है। गर्मी के मौसम में कुछ खाने-पीने का मन नहीं करता है। इसलिए लोग या तो नाश्ता अवॉइड करते हैं या फिर कुछ ऐसी चीज़ खाते हैं जो उन्हें नहीं खानी चाहिए। अगर आप गर्मी में स्वस्थ्य और तंदरुस्त रहना चाहते हो तो गर्मी में हेल्दी नाश्ता करना चाहिए। आइए जानते हैं कि गर्मी में किस तरह का नाश्ता करना चाहिए।
गर्मी के मौसम में नमकीन दलिया एक अच्छा ऑप्शन है। यदि आप सुबह का नाश्ता ऑयली फूड के साथ करते हो तो ऐसा बिल्कुल न करें। दलिए में फाइवर और न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह फैट कंट्रोल करने में भी काफी मददगार होता है। आप दलिए में कोई दाल या फिर वेजिटेबल का भी डाल सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में पोहा भी नाश्ते में खाया जा सकता है। पोहे में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। पोहा भूख मिटाने और वज़न घटाने के लिए खाया जा सकता है। इसमें ऐसे फाइबर मौजूद होते हैं जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते। पोहे में फाइबर के साथ आयरन भी होता है। जो सेहत के लिए बहुत ज़रुरी है। इसे और भी ज्याद टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें मूंगफली के दाने, नमकीन चिप्स के टुकड़े डाल सकते हैं।
इडली और सांभर भी नाश्ते के लिए अच्छा ऑप्शन है। इडली और सांभर पाचन में सुधार करता है। यह वजन कंट्रोल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद करता है। इसका सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। मांसपेशियां और हड्डियां भी मजबूत होती है। इसलिए सुबह के नाश्ते में आप इडली और सांभर खा सकते हैं।
सुबह के नाश्ते में अक्सर हम चाय या डिब्बा पैक जूस को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन हमें इन सब चीज़ों को अवॉइड करना चाहिए और सत्तू का शरबत का सेवन करना चाहिए। सत्तू में फाइबर तो होता ही है साथ ही इसमें डिटॉक्सिफाइंग एजेंट भी होता है जो आंतो से विषाक्त पदार्थों को हटाता है। सत्तू का सेवन करने से एसिडिटी और गैस की समस्या नहीं होती है साथ ही सत्तू पाचन क्रिया में भी सुधार करता है।
आजकल सुबह के नाश्ते में ओट्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है। नाश्ते के लिए ओट्स एक अच्छा चुनाव है। यह पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है। ब्लड शुगर लेवल को कम करता है, इम्यूनिटी को बढ़ाता है और वज़न कम करने में भी मदद करता है। ओट्स त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।