Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष कम है। लेकिन, मतदान करने में महिलाएं हर बार पुरुषों से आगे रही हैं। लोकतंत्र के पर्व राज्य के मैदान से लेकर पहाड़ तक की महिलाओं की भूमिका हमेशा किंग मेकर की रही है। इस बार भी विधानसभा चुनाव में मतदान करने में महिलाओं खासा उत्साह दिखाया है। किसी जनपद और किसी विधानसभा सीट पर कितना मतदान हुआ है। इसका ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया है। जिसमें उत्तरकाशी जनपद माडल जनपद के रूप में उभरा है। नैनीताल सहित राज्य के दस पहाड़ी जनपदों में मतदान करने में सबसे आगे सीमांत जनपद उत्तरकाशी की महिलाएं आगे रही हैं। आपको बताते हैं कि पहाड़ी जनपदों में महिला-पुरुष मतदान प्रतिशत कितना रहा।
महिलाओं के मतदान बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दरअसल, इस बार निर्वाचन आयोग ने महिला चौपाल , मतदाता दीदी कार्यक्रम संचालित किए। साथ ही सखी पोलिंग बूथ , दिव्यांग पोलिंग बूथ और आदर्श पोलिंग बूथ भी संचालित किए गए। वहीं इस बार प्रदेश में कुल मतदान 65.37 प्रतिशत हुआ।
बता दे कि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हो चुका है वहीं इसका परिणाम 10 मार्च को आना है।