Uttarkashi Tunnel Rescue : उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में 17 दिन तक फंसे रहने के बाद आखिरकार सभी मजदूर सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं। इस दौरान कुछ श्रमिकों के परिवार ने अपने घर को फूलमालाओं और जमकर जश्न मनाया। इस खास मौके पर गांव में रंगोली सजाई गई और घर लौटने पर श्रमिकों की आरती उतारी गई। दो हफ्तों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
आपको बता दें कि उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग 12 नवंबर को ढह गई थी। इसके कारण कई मजदूर इसके मलबे में फंस गए थे। कई दिनों के अभियान के बाद 28 नवंबर को सभी श्रमिकों को बाहर निकल लिया गया। सभी श्रमिक अपने अब अपने घर वापस लौट रहे हैं। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…