Vat Savitri Vrat Mehndi Design 2025: वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए और वैवाहिक जीवन की सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। यह व्रत 26 मई को रखा जाएगा। महिलाएं इस दिन वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती और मेहंदी लगाती हैं। यहां देखें वट सावित्री व्रत के मेहंदी डिजाइन।
वट वृक्ष मेहंदी डिज़ाइन
वट सावित्री व्रत के दिन आप बरगद के पेड़ का मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। क्योंकि इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है इसके अलावा सावित्री-सत्यवान या पूजा थाली की भी मेहंदी डिजाइन भी बना सकते हैं।
अरेबिक बेल मेहंदी डिज़ाइन
अरेबिक बेल मेहंदी डिज़ाइन को काफी पसंद किया जाता है। आप बेलों और फूलों का पैटर्न भी लगा सकते हैं। यह डिजाइन सिंपल होता है और हाथों को खुबसूरत बनाता है।
ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइन
वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए होता है इसलिए इस दिन महिलाएं ब्राइडल मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। यह बहुत सुंदर होते हैं लेकिन काफी जटिल भी होते हैं। इसके अलावा आप सिंपल ब्राइडल मोटिफ ट्राई कर सकती हैं।
पति के नाम की मेहंदी डिजाइन
वट सावित्रि व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है इसलिए इस दिन महिलाएं अपने पति के नाम की भी मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। यह बहुत सुंदर लगती है और इससे पति-पत्नी के बीच का प्यार बढ़ता है।
फूल-पत्ती बॉर्डर मेहंदी डिज़ाइन
फूल-पत्ती बॉर्डर मेहंदी डिज़ाइन का भी काफी चलन है आप व्रत के दिन यह डिजाइन कलाई से लेकर उंगलियों तक लगा सकती हैं। यह डिजाइन केवल किनारों पर लगाया जाता है।
मंडला मेहंदी डिज़ाइन
मंडला मेहंदी डिज़ाइन लगभग हर त्योहार पर लगाया जाता है। यह पारंपरिक मेहंदी डिजाइन है। आप वट सावित्रि व्रत के दिन इस डिजाइन को हाथों में लगा सकते हो। यह गोल आकार और हथेली के बीच में बनता है।
फिंगर टिप मेहंदी डिजाइन
फिंगर टिप मेहंदी डिजाइन को काफी पसंद किया जाता है। मिनिमल लुक चाहने वाली महिलाओं के लिए यह एकदम परफेक्ट डिजाइन है। इसे छोटी-छोटी बूटियों या डॉट्स से सजाया जाता है।
नेट पैटर्न मेहंदी
आजकल नेट पैटर्न मेहंदी डिजाइन भी काफी पसंद किया जा रहा हैं। यह जालीदार डिजाइन होता है जो हथेली को एक यूनिक टच देता है। आप वट सावित्री व्रत के दिन ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं।