भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी केंद्रीय संस्थानों को 'तेल और शक्कर बोर्ड' लगाने का आदेश दिया है। इस पहल के तहत, अब विक्रेताओं को परोसे जा रहे स्नैक्स में मौजूद तेल, चीनी या अन्य हानिकारक पदार्थों की मात्रा और स्वास्थ्य पर उनके संभावित बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी देनी होगी। यह कदम जंक फूड को सिगरेट की तरह ही खतरनाक श्रेणी में रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। जल्द ही, आपको स्वादिष्ट लगने वाले लड्डू, वड़ा पाव और पकौड़े जैसे नाश्तों के पीछे चेतावनी बोर्ड लगे हुए दिखाई देंगे, जो इन्हें खाने से पहले आपको एक बार सोचने पर मजबूर कर देंगे। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Videp…