Weather Update : राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने और मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र में भी कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...