Eid-al-Adha 2025 Kebabs Recipe: ईद-उल-अदहा का त्योहार बहुत खास माना जाता है यह त्योहार पूरी दुनिया में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों में शाही पकवान बनाए जाते हैं और मेहमानों के लिए दावत का इंतजाम किया जाता है। इस दिन के मौके पर आप खाने में कबाब शामिल कर सकते हैं। आप इस दिन गलौटी कबाब, हरे भरे कबाब, सीख कबाब बना सकते हैं। इन कबाब को आप हरी चटनी, नींबू और प्याज के साथ खा सकते हैं। यहां देखें रेसिपी।
शामी कबाब
शामी कबाब काफी पसंद किए जाते हैं। आप ईद के दिन यह मुलायम और स्वादिष्ट कबाब बना सकते हैं। इस कबाब को मटन या चिकन कीमा की मदद से बना सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वाष्टि होते हैं।
हरा भरा कबाब
यदि आप ईद पर कुछ वेजिटेरियन खाना चाहते हैं तो आप हरा भरा कबाब खा सकते हैं। इसमें आप अपनी पसंदीदा सब्जियां मिला सकते हैं। यह काफी हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी होती है।
गलौटी कबाब
लखनऊ में गलौटी कबाब काफी प्रसिद्ध हैं। यह बहुत सॉफ्ट होते हैं। इसमें पपीते का पेस्ट मिलाया जाता है जिससे ये मुलायम हो जाता है। इस ईद पर इसे मेहमानों के सामने जरूर रखें।
टुंडे कबाब
टुंडे कबाब भी लखनऊ में प्रचलित डिश है। यह खाने में काफी चटपटे होते हैं। उसे तेल में फ्राई कर सकते हैं या फिर सीधा कोयले पर भी भून सकते हैं। इसे ईद के खाने में शामिल कर सकते हैं।
बेसन कबाब
बेसन कबाब खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को हल्का भून लेना होता है। इनमें कुछ खड़े मसाले मिलाए जाते हैं। वहीं इनमें कुछ मौसमी सब्जियों को मिलाकर बनाया जा सकता है। आप इसे ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
हलीम कबाब
हलीम के गेहूं, चावल और दालों की मदद से बनाया जाता है। इसमें मीट को भूनकर मिलाया जाता है। इसके बाद कबाब तैयार किए जाते हैं। फिर दोनों को मिक्स करके खाया जाता है। आप ईद के दिन इन दोनों को मिलाकर खा सकते हैं।
दाल के सीख कबाब
दाल की मदद से भी कबाब बनाए जा सकते हैं। अधिकतर घरों में यह कबाब बनाए जाते हैं। इस कबाब में आप मीट के साथ चना दाल और हरी मूंग की दाल मिलाकर बना सकते हैं।
दही के कबाब
इस ईद पर दही के कबाब भी बनाए जा सकते हैं। इसमें आप खुशबूदार मसालों का प्रयोग होता है। इसे आप चटनी और प्याज के साथ सर्व करें।
ब्रोकली के कबाब
ब्रोकली के कबाब हेल्दी होते हैं। इसमें आप ब्रोकली के साथ गाजर, प्याज और अन्य हरी सब्जियां मिलाकर बना सकते हैं।
चपली कबाब
चपली कबाब बहुत लाजवाब होते हैं। इसमें प्याज, टमाटर, धनिया, नमक, काली मिर्च और अन्य मसाले बनाए जाते हैं।