Hariyali Teej 2025 Date : सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई को हो गई थी इसका समापन 9 अगस्त को होगा। सावन माह का बहुत महत्व होता है। इस माह में कई सारे तीज त्योहार मनाए जाते हैं। इस माह में पड़ने वाली हरियाली तीज का भी बहुत महत्व होता है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और घर की सुख-शांति के लिए रखती हैं। इस तीज में श्रृंगार का बहुत महत्व होता है। महिलाएं मेहंदी लगती हैं और हरे रंग की चूड़ियों पहनती हैं। हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। वहीं कुंवारी कन्याएं भी यह व्रत रख सकती हैं। आइए जानते हैं हरियाली तीज की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
हरियाली तीज तिथि
- सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाया जाएगा।
- तृतीया तिथि की शुरुआत- 26 जुलाई शनिवार रात 10 बजकर 41 मिनट पर होगी।
- तृतीया तिथि का समापन- 27 जुलाई रविवार रात 10 बजकर 41 मिनट पर होगी।
- हरियाली तीज का व्रत रविवार, 27 जुलाई 2025 को रखा जाएगा।
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 17 मिनट से सुबह 04 बजकर 58 मिनट तक।
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक।
- रवि योग- 27 जुलाई शाम 4 बजकर 23 मिनट से 28 जुलाई सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
पूजा विधि
- हरियाली तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त पर उठें।
- स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना अच्छा माना जाता है।
- हरियाली तीज के दिन सोलह श्रृंगार भी किया जाता है।
- सुबह तैयार होने के बाद व्रत का संकल्प लें।
- पूजा आरंभ करने से पहले मंदिर की अच्छी तरह से सफाई करें।
- गंगाजल का छिड़काव करें।
- महादेव, मां पार्वती और गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
- भगवान को चंदन और कुमकुम लगाए।
- फूल, अक्षत, भोग अर्पित करें।
- माता पार्वती को सोलह श्रृंगार चढ़ाएं।
- हरियाली तीज व्रत कथा का पाठ करें।
- अंत में आरती करें।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।