Sawan 2025 : सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। क्योंकि यह महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। सावन में भगवान शिव की पूजा होती है। माना जाता है कि इस महीने भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद भक्तों पर बना रहता है। इस महीने कई सारे शुभ योग बन रहे हैं जिनमें सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, गुरु पुष्य योग शामिल हैं। सावन में कई बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। इस महीने हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, सावन सोमवार, और शिवरात्रि मनाई जाती है। आइए जानते हैं सावन में कब कौन सा त्योहार मनाया जाएगा।
सावन में मनाने वाले त्योहार
- 14 जुलाई 2025-सावन पहला सोमवार
- 15 जुलाई 2025- मंगला गौरी व्रत
- 21 जुलाई 2025-सावन दूसरा सोमवार
- 22 जुलाई 2025-दूसरा मंगला गौरी व्रत
- 23 जुलाई 2025- सावन शिवरात्रि
- 24 जुलाई 2025-हरियाली अमावस्या
- 27 जुलाई 2025- हरियाली तीज
- 28 जुलाई 2025- सावन का तीसरा सोमवार व्रत
- 29 जुलाई 2025- नाग पंचमी
- 29 जुलाई 2025- तीसरा मंगला गौरी व्रत
- 4 अगस्त 2025- सावन चौथा सोमवार व्रत
- 5 अगस्त 2025- तीसरा मंगला गौरी व्रत
- 9 अगस्त 2025- सावन माह समाप्त, रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा
सावन सोमवार व्रत
सावन माह भगवान शिव को समर्पित होता है और इस महीने के व्रत भी बहुत खास होते हैं। इस दौरान उपवास रखा जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।
मंगला गौरी व्रत
सावन महीने के सोमवार भी बहुत खास होते हैं। मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है यह व्रत मां गौरी को समर्पित होता है। इस दिन मां गौरी की विशेष पूजा की जाती है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में सुख शांति के लिए यह व्रत रखती हैं।
कांवड़ यात्रा
सावन का महीना भोलेनाथ के भक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता है इसी महीने कांवड़ यात्रा की शुरुआत होती है। कांवड़िये पवित्र नदियों से जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं।
शिवरात्रि
सावन महीने में शिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल 23 जुलाई को शिवरात्रि मनाई जाएगी। कांवड़ यात्रा का अंत भी इसी दिन होता है। यह दिन बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन भोलेनाथ पर जल चढ़ाया जाता है।
हरियाली तीज
सावन माह में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। यह श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन महिलांए 16 श्रृंगार करती हैं और पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
नाग पंचमी
नाग पंचमी सावन माह की कृष्ण पक्ष के पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है।
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा और इसी दिन सावन महीने का भी समापन हो।