India Fourth Largest Economy: भारत एक बार फिर से विश्व मंच पर छा गया है और जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस बात की जानकारी नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीवीआर सुब्रमण्यम ने साझा की। उन्होंने कहा, ‘‘आज के समय भारत 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है। आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी है। केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से अर्थव्यवस्था के मामले में बड़े हैं।’’ उन्होंने भारत में आर्थिक माहौल को अनुकूल बताया है।’’ इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...