Kawad Yatra 2024 Rules: जानें कितने प्रकार की होती है कांवड़ यात्रा और क्या हैं इसके नियम?

22 Jul, 2024
Pinterest Kawad Yatra 2024 Rules: जानें कितने प्रकार की होती है कांवड़ यात्रा और क्या हैं इसके नियम?

Kawad Yatra 2024 Rules: साल का पांचवां महीना सावन का होता है। यह माह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। आज से ही सावन का महीना शुरु हो रहा है। आज सावन का पहला सोमवार है। सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय माना जाता है। इस महीने से ही कांवड़ यात्रा आरंभ होती है। इस यात्रा के दौरान यात्री पैदल यात्रा करके गंगा जल से शिव जी का जलाभिषेक करते हैं। इस यात्रा के कई नियम होते हैं। इन नियमों का पालन हर यात्री को करना पड़ता है। वहीं कांवड़ यात्रा कई तरह की होती है आइए जानते हैं इस यात्रा के बारे में।

कांवड़ यात्रा के नियम

कांवड़ यात्रा एक पवित्र यात्रा है। इस यात्रा के कुछ नियम होते हैं। इस यात्रा के दौरान आप शराब, पान, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट, तामसिक भोजन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा यात्री को राजसिक चीजों का भी प्रयोग नहीं करनी चाहिए। यदि आप कांवड़ पर जाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको नंगे पांव ही चलना होगा। इस यात्रा के दौरान सभी नियमों को पालन करना चाहिए और अपने लक्ष्य ये भटकना नहीं चाहिए। साथ ही अपना मन, कर्म और वचन शुद्ध रखें। कांवड़ को एक बार उठाने के बाद इसे जमीन पर रास्ते में न रखें। इसे आप किसी स्टैंड या पेड़ पर रख सकते हैं। कांवड़ को स्पर्श करने से पहने स्नान करें। आप अपने क्षमता के अनुसार कांवड़ उठाएं। 

कितने प्रकार की होती है कांवड़ यात्रा?

  • कांवड़ यात्रा 4 तरह की होती है। 
  • सामान्य कांवड़- इस कांवड़ यात्रा में कांवड़िए रास्ते में आराम करते हुए यात्रा पूरी करते हैं। 
  • डाक कांवड़- डाक कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए लगातार चलते है। एक बार यात्रा शुरु कर दी तो जलाभिषेक के बाद ही यात्रा समाप्त होती है।
  • दांडी कांवड़- इस कांवड़ यात्रा में काफी समय लगता है और यह सबसे मुश्किल यात्रा होती है क्योंकि कांवड़िए घर से लेकर नदी तक और उसके बाद जल लेकर शिवालय तक दंडवत करते हुए जाते हैं। 
  • खड़ी कांवड़- इस यात्रा में कई लोग मिलकर जाते हैं। जिसमें जो व्यक्ति खड़ी कांवड़ ले जाता है। उसकी सहायता के लिए कई लोग शामिल होते है। 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK