PM Kisan Nidhi Yojana 20th Installment : पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसान इस बार मानसून की बेरुखी से बुरी तरह निराश हैं। कई इलाकों में बारिश न होने से धान की फसल सूख रही है, और खेतों में गहरी दरारें पड़ गई हैं। किसान अपनी फसल बचाने के लिए दिन-रात पंपिंग सेट चलाकर सिंचाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत लगातार बढ़ रही है और जेब पर बोझ पड़ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का भी बेसब्री से इंतजार है, जिसका अभी तक कोई अता-पता नहीं है। क्या यह किस्त इस महीने के अंत तक आएगी, यह सवाल किसानों के मन में बना हुआ है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video….