South Cinema : साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपने राजनीतिक करियर को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। एक्टर ने रविवार को अपनी पार्टी टीवीके की रैली में पहली बार जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पुष्टि की कि वह अपने राजनीतिक करियर के लिए फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ रहे हैं। रैली में विजय का एक अलग ही अवतार देखने को मिला और वे पूरी तरह से सियासी अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपनी पहली रैली में हुंकार भरते हुए कहा कि राजनीति सिनेमा का क्षेत्र नहीं है। बल्कि ये युद्ध का क्षेत्र है। आइए जानते हैं उन्होंने अपनी पहली रैली में जनता के नाम क्या संबोधन दिया।
तमिल सुपरस्टार विजय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'मैंने अपने करियर के शिखर पर फिल्मों को लात मार दिया है और सैलरी को भी लात मार दी है। मैं आप सभी पर विश्वास के साथ आपका विजय बनकर यहां आया हूं।' उन्होंने आगे कहा कि चाहें सांप से निपटना हो या राजनीति, अगर इसे गंभीरता और हास्य से लिया जाए तो ही इस क्षेत्र में टिका जा सकता है और अपने विरोधियों से निपटा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के सदस्यों को जमीनी स्तर पर सतर्क रहने की सलाह दी है। विजय की इस ररैली में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी पहुंचे थे और उन्होंने विजय को अपना मित्र बताया और उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विजय ने फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से अधिक समय बिताया है। उनकी यात्रा चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू हुई, जिसमें उन्होंने वेट्री, कुडुम्बम, वसंत रागम और सत्तम ओरु विलायट्टू जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1992 में नालैया थीरपु से अपनी लीड भूमिका की शुरुआत की। विजय ने अपने करियर में 68 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें नेन्जिनाइल, मिनसारा कन्ना, गिल्ली, शिवकाशी, पोक्किरी, अजगिया तमिल मगन और कुरुवी शामिल हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म G.O.A.T थी।
Jana Nayagan Teaser : Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म का टीजर रिलीज, इंडस्ट्री ...
Ahmedabad Plane Crash : Vijay Rupani के परिवार से मिले Shivraj Singh Chouhan ...
South Cinema : विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' की बदली रिलीज डेट, ...
South Cinema : रश्मिका मंदाना के साथ अपने रिश्ते को लेकर बोले विजय ...