Jana Nayagan Teaser : तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। राजनीति में आने से पहले थलापति के 51वें जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। टीजर में थलापति एक निडर पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं। KVN प्रोडक्शंस द्वारा टीजर शेयर किया गया है। ये उनकी आखिरी फिल्म होने वाली हैं, ऐसे में फैंस द्वारा टीजर पर भरपूर प्यार लूटाया जा रहा है। वीडियो में थलापति पुलिस की वर्दी पहने हुए और उनके इर्द-गिर्द आग जल रही है और वह एक आदमी पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं।
22 जून को थलापति विजय के जन्मदिन से ठीक एक रात पहले, उनकी आने वाली फिल्म 'जन नायकन' के मेकर्स ने 'द फर्स्ट रोअर' टीजर जारी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। इस फिल्म में विजय एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। 1 मिनट 5 सेकंड के इस टीज़र की शुरुआत ही थलापति के धमाकेदार एक्शन से होती है। टीजर में शुरू में ही एक संदेश आता है। "सच्चा नेता सत्ता के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए उठता है।" इससे साफ़ है कि फ़िल्म की कहानी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। आग के बीच पुलिस की वर्दी में थलापति विजय का शानदार एक्शन देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। टीजर इतना दमदार है कि रिलीज होते ही इसे 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
थलापति विजय अभिनीत फ़िल्म 'जन नायकन' 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह रिलीज मकर संक्रांति और पोंगल (14 जनवरी, 2026) से ठीक पहले होगी, जो त्योहारों का शानदार माहौल बनाएगी। एच. विनोथ द्वारा निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है, और इसे वेंकट के. नारायण ने प्रोड्यूस किया है. फ़िल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जो इसे और भी रोमांचक बनाएगा। 'जन नायकन' में थलापति विजय के साथ एक दमदार स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण जैसे कलाकार शामिल हैं।