Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक 10 साल के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चा रोल बना रहा है और वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार उसके पिता नहीं हैं और उसकी मां अब उसके साथ नहीं रहती। बच्चा स्कूल भी जाता है और घर चलाने के लिए रोल की दुकान भी लगाता है। सोशल मीडिया पर इस लड़के का वीडियो वायरल हुआ और मशहूर उद्योगपति आनंद महिंदा की इसपर नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने भी उसकी तारीफ की और उसकी शिक्षा में मदद करने के लिए भी कहा। ये 10 साल का बच्चा दिल्ली का है और तिलक नगर में रोल बनाने की दुकान लगाता है। इस लड़के के साथ बातचीत का वीडियो एक फूड ब्लॉगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आप ये वीडियो यहां देख सकते हैं।
Courage, thy name is Jaspreet.
— anand mahindra (@anandmahindra) May 6, 2024
But his education shouldn’t suffer.
I believe, he’s in Tilak Nagar, Delhi. If anyone has access to his contact number please do share it.
The Mahindra foundation team will explore how we can support his education.
pic.twitter.com/MkYpJmvlPG
वीडियो में हुई बातचीत देखने पर पता चलता है कि ये वीडियो दिल्ली के तिलक नगर मार्केट का है। बच्चे का नाम जसप्रीत है, उसकी उम्र 10 साल है और उसकी एक 14 साल की बहन भी है। वो दिल्ली में अपने चाचा के साथ रहता है। घर चलाने के लिए उसे पढ़ाई के साथ साथ रोल का स्टॉल भी चलाना पड़ता है। जब फूड व्लॉगर उससे पूछता है कि उसे ये बनाना किसने सिखाया? उस पर बच्चा जवाब देता है कि उसने यह अपने पिता से सीखा है। व्लॉगर आगे पूछता है- "पापा नहीं आते दुकान पे" फिर लड़का बताता है कि उसके पापा की डेथ हो गई है। बच्चा ये भी बताता है कि उसकी मां पंजाब में रहती है क्योंकि उसके पिता के निधन के बाद वह यहां नहीं रहना चाहती थी। व्लॉगर बच्चे से जब पूछता है कि आपको इतनी हिम्मत आती कहां से हैं? इस पर बच्चा बोलता है कि गुरू गोविंद सिंह का बच्चा हूं, जब तक शरीर में ताकत रहेगी तब तक लड़ूंगा।
सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक भी इस लड़के का वीडियो पहुंचा। आनंद महिंद्र इस लड़के से बहुत प्रभावित नजर आए और उसके लिए लिखा ,“हिम्मत करो, तुम्हारा नाम जसप्रीत है। लेकिन उसकी शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मुझे विश्वास है, वह दिल्ली के तिलक नगर में है। यदि किसी के पास उनके संपर्क नंबर तक पहुंच है तो कृपया इसे साझा करें। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम यह पता लगाएगी कि हम उसकी शिक्षा में कैसे मदद कर सकते हैं।”
Home Remedies: Easy & Effective Ways to Cure Cold-Cough Naturally ...
Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में सांप की एंट्री! लेडीज कोच ...
From Mahakumbh To Mumbai: Viral Sensation Mona Lisa Travels In An XUV Worth Rs. 1 ...
Ahmedabad Air India Plane Crash: जांच एजेंसियों का बारिश में सबूतों को सुरक्षित ...