Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो में रील बनाते हुए लोग अक्सर वायरल होते हैं। रील बनाकर वायरल होने की मंशा की वजह से लोग मेट्रो में कुछ भी कर रहे हैं। बीतें दिनों भी दिल्ली मेट्रो में लड़ाई से लेकर अशलीलता के कई वीडियो वायरल होते देखे गए हैं। तो अब होली के मौके पर एक और रील वायरल हो रही है जिसमें दो लड़कियां चलती मेट्रो के अंदर अशलील डांस कर रही है। वीडियो बनाने के लिए दोनों लड़कियां मेट्रों के फर्श पर बैठी नजर आ रही हैं और एक दूसरे को गुलाल लगा रही हैं। सबसे पहले आप भी ये वीडियो यहां देखिए।
Delhi Metro अब Oyo वाली सुविधा भी प्रदान कर रहा है, वो भी निशुल्क
जनहित में जारी
😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲 pic.twitter.com/clH3nj949v
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों लड़कियां रील बनाने के चक्कर में मेट्रो के फर्श पर बैठी हैं। बैकग्राउंड में बॉलीवुड की फिल्म रामलीला का गाना ‘अंग लगा दे रे’ बज रहा है। गाने पर दोनों लड़कियां अश्लील डांस कर रही हैं। दोनों के चेहरे से लेकर कपड़ो पर पूरी तरह से गुलाल लगा हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि दिल्ली मेट्रो में लोगों को इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ रहा हो। इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में पीछे बैठे लोग अपना चेहरा भी छुपाते हुए नजर आ रहे हैं।
दोनों लड़कियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 6 लाख 80 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ-साथ लोग इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘भाग्यशाली यात्री हैं, हम तो जब भी ट्रैवल करें हैं लोगों को आपस में लड़ते झगड़ते ही देखा है’।
Home Remedies: Easy & Effective Ways to Cure Cold-Cough Naturally ...
Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में सांप की एंट्री! लेडीज कोच ...
From Mahakumbh To Mumbai: Viral Sensation Mona Lisa Travels In An XUV Worth Rs. 1 ...
Ahmedabad Air India Plane Crash: जांच एजेंसियों का बारिश में सबूतों को सुरक्षित ...