Durga Ashtami 2024 Date : नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण दिन अष्टमी (Shardiya Navratri Ashtami 2024) और नवमी तिथि को माना जाता है। इन दोनों दिनों में मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। महाअष्टमी नवरात्र के आठवें दिन आती है। इस दिन मां दुर्गा के भैरवी रूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उन्हें सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस साल शारदीय नवरात्र की अष्टमी 11 अक्टूबर को है। इस दिन मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है। मां महागौरी शिव की पत्नी हैं और वे शांति और सुख की देवी मानी जाती हैं।