Delhi Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है। इस साल गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार (10 जून) को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री रहा, जिसके चलते रात को भी राहत नहीं मिली। बढ़ते तापमान के कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लू चलने से तापमान और अधिक बढ़ गया है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video...