Summer Tips: गर्मी के मौसम में कई बीमारियों के लगने का खतरा रहता है। इसलिए ज़रुरी है कि अपने खाने-पीने का ध्यान रखें और गर्मीयों के मौसम में अपने शरीर को ठंडा रखें। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि भीषण गर्मी से बचने के लिए क्या खाएं और कैसे खाएं।
गर्मी में इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न हो। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। इसलिए गर्मी के मौसम में पानी अधिक पीना चाहिए। अगर आप घर से बाहर जाते हैं तो पानी की बोतल हमेशा साथ रखें।
खाने में सलाद का सेवन ज़रुर करें। ककड़ी, खीरा, प्याज़, चूकंदर, गाजर, मूली, और टमाटर खाएं। सलाद आपको शारीरिक रुप से स्वास्थ्य रखने में मददगार साबित होता है और गर्मी में सलाद खाना बहुत फायदेमंद होता है। सलाद खाने से वजन भी कम होता है और पाचन तंत्र भी अच्छी तरह काम करता है।
गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा, लीची और अंगूर आदि फलों का सेवन करना चाहिए। ये फल पानी की कमी को दूर करते हैं। गर्मी में फल खाने से पेट भी हल्का रहता है। फल डिहाइड्रेशन से बचाते है और शरीर को भी स्वस्थ रखते है। फलों के सेवन से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। ये त्वचा को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं। और लू से भी बचाते हैं।
गर्मी में तेल-मसालों का अधिक प्रयोग न करें। ये बहुत नुकसानदायक हो सकता है। कोशिश करें की गर्मी के मौसम में सादा खाना ही खाएं। गर्मी के मौसम में अधिक मसाले खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसकी वजह से कई बीमारियां जन्म लेती है।
गर्मी के मौसम में खाने से अधिक पीने वाली चीज़ों का सेवन करें। गर्मी के मौसम में आम पन्ना, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, शरबत, बेल का शरबत और जूस का अधिक सेवन करें। इससे लू से बचने में मदद मिलेगी इसके अलावा ये चीज़े आपके शरीर को ठंडा रखेंगी और पाचन तंत्र भी अच्छी तरह काम करेगा।
Summer Care Tips: Refreshing Gond Katira Recipes to Stay Cool and Hydrated in Hot Days ...
International Olympic Day 2025 : दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है ...
Summer Care Tips: Benefits of Gond Katira in Keeping Your Body Hydrated and Cool in ...
Summer Care Tips: Soaked Almonds or Raw Almonds, Which is Better to Consume During Hot ...