Puri Rath Yatra Stampede : ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 4 बजे गुंडिचा मंदिर के सामने भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पास भीड़ में भगदड़ मच गई, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की दुखद मौत हो गई। इस घटना में 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा तब हुआ जब रथों के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जमा हो गए थे। बताया जा रहा है कि भगदड़ वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस या सुरक्षा बल मौजूद नहीं थे, जिसके कारण लोग गिरने से कुचल गए। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…