Puri Rath Yatra Stampede: ओडिशा से पुरी से रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा आज सुबह करीब चार बजे हुआ। यह भगदड़ पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई यहां सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के पास एकत्र हुए थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जिससे पता लगाया जा सके की इतनी व्यवस्था होने के बाद भी यह भगदड़ क्यों मची। इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...