Summer season Dressing Tips: गर्मी के मौसम में अक्सर कपड़ों को लेकर परेशानी बनी रहती है। समझ नहीं आता किस तरह के आउटफिट प्रयोग करें जो कि आरामदायक हो और जिन्हें पहनकर गर्मी भी न लगे। गर्मी के मौसम में नायलान, वेलवेट, साटन और सिल्क के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इन कपड़ों में गर्मी अधिक लगती है और एलर्जी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में किस तरह के कपड़े पहने।
खादी कपड़ा भी गर्मी में काफी लोकप्रिय है और भारत में तो खादी की अलग ही पहचान है। गर्मी में खादी से बने आउटफिट काफी अच्छे लगते हैं। इस कपड़े में काफी अच्छे डिसाइन मिल जाती हैं और खादी का कपड़ा भी काफी आसानी से किसी भी बाज़ार में मिल जाता है। इसलिए गर्मी के मौसम में कोशिश करें कि आप खादी के कपड़े ही पहनें।
गर्मी के मौसम में सूती कपड़ा एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। सुती कपड़ा बहुत हल्का और आरामदायक होता है। ये कपड़ा आसानी से किसी भी मार्किट से मिल जाता है। सुती कपड़े में सुंदर-सुंदर कपड़े और साड़ी आसानी से मिल जाती है। गर्मी के मौसम में कोशिश करें कि आप जब भी कपड़े खरीदने जाएं तो हल्के रंग के कपड़े ही पहने।
गर्मी में अधिकतर लोग जार्जेट को भी पसंद करते हैं। जार्जेट एक ऐसा फैब्रिक को काफी पसंद किया जाता है। जार्जेट से शादी या पार्टी के लिए हैवी ड्रेस भी तैयार कि जा सकती है जो कि बहुत ही सुंदर लुक देती है। जार्जेट काफी हल्का कपड़ा होता है। इसे पहनने के बाद काफी अच्छा फील होता है। गर्मी के मौसम में जार्जेट भी टाई किया जा सकता है।
रेयान में आपको कुर्ती, फ्रॉक या शर्ट्स आसानी से मिल जाएंगी। गर्मी के हिसाब से ये कपड़ा भी काफी अच्छा है। इस कपड़े से बनी ड्रेस पहनकर काफी कंफर्टेबल महसूस होता है। रेयान को सूती, सिल्क, लिनेन और वूलेन फैब्रिक को मिलाकर बनाया जाता है। यह कपड़ा बहुत ज्यादा मंहगा नहीं होता है और आसानी से मिल जाता है।
Summer Care Tips: Refreshing Gond Katira Recipes to Stay Cool and Hydrated in Hot Days ...
International Olympic Day 2025 : दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है ...
Summer Care Tips: Benefits of Gond Katira in Keeping Your Body Hydrated and Cool in ...
Summer Care Tips: Soaked Almonds or Raw Almonds, Which is Better to Consume During Hot ...