Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश भारत का बहुत प्रसिद्ध और खूबसूरत राज्य है। यह उत्तरी भाग में स्थित है। हिमाचल का अर्थ होता है ‘बर्फीली ढलान’। हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी, 1971 को भारत का एक राज्य बना। इसकी राजधानी शिमला है। यहां पर सतलुज, चिनाब, रावी और ब्यास जैसी कई बर्फ से भरी नदियाँ बहती हैं। इस राज्य में हिंदी और पहाड़ी भाषाएं बोली जाती हैं। वहीं कहीं-कहीं सिनो-तिब्बती भाषाएँ बोली जाती हैं। हिमाचल प्रदेश के जटिल इतिहास में आर्य समूहों का आगमन, क्रमिक भारतीय साम्राज्यों का नियंत्रण और ब्रिटिश वर्चस्व शामिल हैं।