World Music Day 2025 : संगीत से जुड़े प्रेरणादायक स्लोगन और कोट्स, जो छू लें दिल और आत्मा

21 Jun, 2025
Pinterest World Music Day 2025 : संगीत से जुड़े प्रेरणादायक स्लोगन और कोट्स, जो छू लें दिल और आत्मा

World Music Day 2025 : विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। सगीत दिवस को मनाने की शुरुआत फ्रांस से साल 1982 में हुई थी। आज यह दुनियाभर के देशों में मनाया जाता है। संगीत सीधा दिल में उतर जाता है। इसमें आत्मा को छूने की हिम्मत होती है। संगीत  तनाव दूर करता है, मानसिक शांति देता है और लोगों को जोड़ता है। ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ के खास मौके पर कई देशों में संगीत प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। आइए पढें संगीत दिवस पर कोट्स और स्लोगन।

विश्व संगीत दिवस कोट्स (World Music Day Quotes)

संगीत वही भाषा है जिसका हर दिल अर्थ समझाता है।
 
समझ में न आये तो एक बला है, हकीकत में संगीत एक कला है।
 
गाने दर्द हर लेते हैं… हर सांस में घुल जाते हैं।
 
जहां गीत हैं, वहां जीने का जज्बा भी है।
 
सुर, ताल, लय — जीवन का साथ हर पल।
 
संगीत आत्मा की अभिव्यक्ति है — हर भावना एक गीत।
 
गुनगुनाओ… हर दर्द होगा हल्का।
 
मैं शब्द बनूं तुम गीत हो जाना, अधर चुप रहे तो संगीत हो जाना।
 
अगर यह संगीत नहीं होता, तो दुनिया में बहुत शोर होता
 
जब शब्द खत्म हो जाते हैं, तब संगीत बोलता है।
 
संगीत आत्मा की भाषा है, जो हर दिल को बिना शब्दों के समझा देती है।
 
संगीत वह जादू है, जो दर्द को भी खूबसूरत बना देता है।
 
संगीत वह ध्वनि है जो मन को शांति और आत्मा को ऊर्जा देती है।
 
संगीत एकमात्र ऐसी शक्ति है जो समय, संस्कृति और भाषा की सीमाएं लांघ जाती है।

विश्व संगीत दिवस स्लोगन (World Music Day Slogans)

संगीत सुनो, जीवन को संवारो!
 
हर धड़कन में है एक सुर, हर जीवन में है एक संगीत।
 
जहां शब्द असफल हों, वहां संगीत बोलता है।
 
संगीत — तन का आराम, मन की शांति और आत्मा का उत्सव।
 
चलो गुनगुनाएं जीवन को, सुरों में सजाएं हर लम्हा।
 
संगीत जीवन की धड़कन है – इसे सुनो, समझो और महसूस करो।
 
संगीत की कोई भाषा नहीं होती, फिर भी यह सबसे गहरी बात कह देता है।
 
संगीत वो जादू है, जो दिलों को जोड़ता है और आत्मा को सुकून देता है।
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK