World Teachers Day 2024: विश्व शिक्षक दिवस हर साल 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर मनाया जाता है जो कि शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए समर्पित है। यह दिवस समाज में शिक्षकों को सम्मान दिलाने और उनके अधिकारों को समझाने का माध्यम है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।
विश्व शिक्षक दिवस सन 1994 में मनाने की शुरुआत की गई थी। इस दिवस को मनाने के लिए 100 देशों के समर्थन से यूनेस्को की सिफारिश को पारित कर दिया गया। इसके बाद 1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के द्वारा शिक्षक शिक्षा मनाने के दिन का चयन किया गया था। इस दिन को शिक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण अन्तर्राष्ट्रीय समझौते के तहत घोषित किया गया था। यह दिन शिक्षकों के जीवन में उनके योगदान और समर्पण को याद और सम्मनित किया जाता है। इसके अलावा शिक्षकों के अधिकारों, उनके कार्य परिस्थितियों और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
विश्व शिक्षक दिवस बहुत महत्व है। इस दिन के माध्यम से समाज में शिक्षकों के योगदान को समझाया जाता है और उनके महत्वपूर्ण भूमिका को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया जाता है और शिक्षकों के लिए सम्मान व्यक्त किया जाता है। यह दिवस शिक्षकों के जीवन में उनके प्रभाव को मजबूत करता है और उन्हें और उन्हें बच्चों के जीवन में रोशनी भरने के लिए और अधिक प्रेरित करता है। ताकि शिक्षाक शिक्षा कार्य में और अधिक समर्पित होकर कर सकें।
विश्व शिक्षक दिवस की एक विशेष थीम होता है। शिक्षकों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करती है। थीम के माध्यम से शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता बढ़ाई जाती है और यह शिक्षा के संबंध में समाज को शिक्षित करने का एक माध्यम होता है। साल 2024 में विश्व शिक्षक दिवस की थीम ‘‘शिक्षकों की आवाज को महत्व देना, शिक्षा के लिए एक नए सामाजिक जुड़ाव की ओर’’ है।
July 2025 Event Calendar: जानें जुलाई 2025 में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और महत्वपूर्ण दिनों ...
World Olympic Day 2025: 5 Bollywood Films Based on The Lives of Indian Olympians Streaming ...
World Rainforest Day 2025: List of India’s Most Breathtaking Rainforest Landscapes ...
World Music Day 2025: Famous Indian Female Music Composers Who Made Their Mark in This ...