Health benefits of Giloy: Coronavirus का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपनी और अपनों की सेहत का ध्यान रखें। Corona काल के दौरान आपने गिलोय (Giloy) के बारे में जरूर सुना होगा। इस Video में हम आपको बताने वाले हैं कि गिलोय (Giloy) है क्या, और इसके क्या फायदे हैं। गिलोय (Giloy) एक बेल है जिसका सेवन हम अक्सर अपनी इम्युनिटी मज़बूत करने के लिए लिए किया जाता है।
Giloy का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ है रोगों से लड़ने की क्षमता देना। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सेहत में सुधार लाते हैं और खतरनाक रोगों से लड़ते हैं। गिलोय किडनी और लिवर से विषाक्त पदार्थों को दूर करता है और मुक्त कणों को भी बाहर निकालता है। इसके अलावा Giloy बैक्टीरिया, मूत्र मार्ग में संक्रमण और लिवर की बीमारियों से भी लड़ता है जो कई रोगों की वजह बनते हैं। गिलोय का जूस नियमित रूप से पीने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
Giloy की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है। Giloy का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में किया जाता है। ये एक बेहतरीन पावर ड्रिंक भी है। ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करती है, जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। हम सभी को ताजा Giloy मिले, यह जरूरी नहीं है। मेडिकल स्टोर्स पर गिलोय की गोलियां आसानी से मिल जाती हैं। वयस्क इसकी दो गोलियां एक दिन में ले सकते हैं। Giloy के और अधिक फायदे जानने के लिए देखिए ये Video
Weight Loss Tips: Effective Yoga Poses to Burn Extra Fat and Improve Metabolism ...
Yoga For Immunity: Best Yoga Poses to Boost Your Immunity and Stay Strong Naturally ...
Hypertension: Easy & Effective Yoga Poses to Manage Blood Pressure Naturally ...
Health & Ayurveda: Benefits of Including Fennel in Your Diet for Improving Digestion and Heart ...